Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों अमरीका को वापस लौटानी पड़ी ये प्राचीन वस्तुएं..जानिए..

Apr 12 2019

Posted By:  Amit

भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आने के बाद 2014 से अब तक विदेशों से 24 प्राचीन वस्तुएं लायी जा चुकी हैं | इन प्राचीन वस्तुओं में चोल शासको के समय की श्रीदेवी की धातु की प्रतिमा और मौर्यकाल की महिला की मूर्ति भी मौजूद हैं | भारत के पुरातत्व विसेषज्ञो के आरटीआई अर्जी के जवाब में बताया गया की इन 24 प्राचीन वस्तुओं में से 16 अमरीका, 5 ऑस्ट्रेलिया से और 1 - 1 कनाडा, जर्मनी और सिंगापूर से लाई गयी हैं | 


इन प्राचीन मूर्तियों में बाहुबली और नटराज की 1 - 1 प्रतिमाएं शामिल हैं, ये प्रतिमाएं साल 2014 से 2017 के बीच इन देशों ने अपनी स्वेच्छा से इन मूर्तियों को लौटाया हैं | भारत की एसएसआई ने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि भारत की अमूल्य विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली ये प्राचीन वस्तुएं किस तरह इस देश से बाहर गयी | भारत की एसएसआई ने बताया की 13 पुरातनकालीन वस्तुएं अब भी स्विजरलैंड समेत दूसरे देशों से लाना अभी बाकि हैं |

भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया की सरकार भारत से चोरी करके लेजाई गई प्राचीन वस्तुओं को कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से वापस लाने पर जोर दे रही हैं | अमरीका से पीएम मोदी द्वारा लाइ गयी प्रतिमा तमिलनाडु के चोल वंश की श्रीदेवी और बाहुबली की धातु की प्रतिमा शामिल है, एसएसआई के मुताबिक संत मंनिक्कावचाका की कांस्य की मूर्ति गणेश जी और पार्वती माता की धातु की प्रतिमाएं भी अमरीका से वापस लाई गयी हैं | अमरीका द्वारा माँ दुर्गा की पत्थर की प्रतिमा और नृत्य करती हुई नटराज की प्रतिमा भी भेजी गयी हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर